आईआईटी कानपुर ने सितंबर 2026 बैच के ऑनलाइन स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथियां बढ़ाईं
Kanpur , 25 June 2026
Source: Information and Media Outreach Cell, IIT Kanpur
आईआईटी कानपुर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 1 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन; प्रवेश परीक्षा से छूट प्राप्त अभ्यर्थियों के लिए अंतिम तिथि 10 जुलाई
कानपुर, 25 जून, 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने देशभर के शिक्षार्थियों से प्राप्त उत्साहजनक रुचि के मद्देनज़र सितंबर 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए अपने ऑनलाइन स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की आवेदन अंतिम तिथियों को बढ़ा दिया है।
आईआईटी कानपुर ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब 1 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि प्रवेश परीक्षा से छूट के पात्र अभ्यर्थी 10 जुलाई, 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।
आईआईटी कानपुर फ्रेश ग्रैजुएट्स स्नातकों और कार्यरत पेशेवरों—दोनों—के लिए विभिन्न ऑनलाइन स्नातकोत्तर कार्यक्रम प्रदान करता है, जो उभरते और उच्च मांग वाले क्षेत्रों में उन्नत ज्ञान तथा करियर विकास के अवसर उपलब्ध कराते हैं।
सितंबर 2026 बैच के लिए उपलब्ध कार्यक्रम इस प्रकार हैं:
- आरएफ इंजीनियरिंग में एम.टेक. (ऑनलाइन)
- स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी में एम.टेक. (ऑनलाइन)
- माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स एवं वीएलएसआई में एम.टेक. (ऑनलाइन)
- सस्टेनेबल एनर्जी टेक्नोलॉजीज़ में एम.टेक. (ऑनलाइन)
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में एम.टेक. (ऑनलाइन)
- वायरलेस नेटवर्क्स एवं मशीन लर्निंग (विन-एमएल) में एम.टेक. (ऑनलाइन)
- कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग एवं प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में एम.टेक. (ऑनलाइन)
- अर्थशास्त्र एवं डेटा एनालिटिक्स में एम.एससी. (ऑनलाइन)
- साइबर सिक्योरिटी में पीजी डिप्लोमा (ऑनलाइन)
आईआईटी कानपुर के संकाय सदस्यों द्वारा संचालित ये कार्यक्रम शैक्षणिक उत्कृष्टता को ऑनलाइन शिक्षा की फ्लेक्सिबिलिटी के साथ जोड़ते हैं, जिससे देशभर के शिक्षार्थियों को भारत के अग्रणी संस्थानों में से एक से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के लिए देखें: https://online.iitk.ac.in/
आईआईटी कानपुर के बारे में
1959 में स्थापित, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त है। विज्ञान और इंजीनियरिंग शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रसिद्ध, आईआईटी कानपुर ने अनुसंधान और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसका 1,050 एकड़ का हरा-भरा परिसर शैक्षणिक और अनुसंधान संसाधनों से समृद्ध है। संस्थान में 20 विभाग, तीन अंतर्विषयी कार्यक्रम, 27 केंद्र और तीन विशेष स्कूल हैं, जो इंजीनियरिंग, विज्ञान, डिजाइन, मानविकी और प्रबंधन जैसे क्षेत्रों को समाहित करते हैं। 570 से अधिक पूर्णकालिक फैकल्टी और 9,500 से अधिक छात्रों के साथ, आईआईटी कानपुर नवाचार और शैक्षणिक उत्कृष्टता में अग्रणी बना हुआ है।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: www.iitk.ac.in