अपनी प्राथमिकता निर्धारित करें
फ़ॉन्ट स्केलिंग
अप्राप्ति
पृष्ठ अनुमापन
अप्राप्ति
रंग समायोजन
भा.प्रौ.सं.कानपुर

स्कूली छात्रों के लिए सूचना

भा.प्रौ.सं. कानपुर विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान करता है जो छात्रों को पुरस्कृत एंव रोमांचक करियर के लिए तैयार करता है। यहां स्कूली छात्रों को अपने संबंधित शैक्षणिक क्षेत्र में विकसित होने में मदद करने के लिए जानकारी दी गई है।

गणित एंव विज्ञान क्यों पढ़ें?

गणित एंव विज्ञान क्यों पढ़ें?

गणित एंव विज्ञान हमें अपने ब्रह्मांड को बेहतर ढंग से समझने में मदद करते हैं। वे वर्तमान की उस दुनिया में और भी अधिक प्रासंगिक हैं जो निरंतर बदलाव एंव विकास की ओर अग्रसर है।

गणित एंव विज्ञान शुरुआती सिद्धांतों से अवधारणा को समझने में मदद करते हैं।

इनके अध्ययन से तर्क एंव समस्या के समाधान जैसे कौशल विकसित होते हैं जो गणित एंव विज्ञान के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में बहुत उपयोगी होते हैं।

चुनौतीपूर्ण एंव पुरस्कृत करियर के लिए तर्क एंव समस्या के समाधान के कौशल की आवश्यकता होती है, गणित एंव विज्ञान का सशक्त ज्ञान होने से छात्र को इसे हासिल करने में मदद मिलेगी।

शुरुआती उम्र में ही गणित एंव विज्ञान को गंभीरता से लेना शुरू कर देना सबसे अच्छा विकल्प है। एक भाषा की तरह कम उम्र में इसे पूर्ण रूप से सीखना बहुत सुलभ होता है जबकि कॉलेज के अध्ययन के दौरान उतना ही कठिन है। हमें गणित एंव विज्ञान का अध्ययन करने की आवश्यकता इसलिए है क्योंकि हमारे रोजमर्रा के जीवन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है तथा इन विषयों का अध्ययन करने से व्यक्तित्व आकर्षक प्रतीत होता है।

छात्र को गणित एंव विज्ञान में लालित्य एंव सुंदरता मिलेगी तथा छात्र यह भी अनुभव कर पाएंगे कि इन विषयों का अध्ययन वास्तव में छात्रों को कुशाग्र बनाने में मदद करता है। गणित एंव विज्ञान का अध्ययन करने से मस्तिष्क की शक्ति एंव सहनशीलता का विकास होता है। यह गंभीर चिंतन करने, किसी समस्या पर ध्यान केंद्रित करने एंव सकारात्मक समाधान खोजने की क्षमता विकसित करने में मददगार है।

लड़कियों को गणित एंव विज्ञान विषय उतने ही रोचक और फायदेमंद लगते हैं जितने लड़कों को। हालाँकि, लड़कियाँ लड़कों की तरह अकेले गणित एंव विज्ञान का चयन नहीं करती हैं। गणित एंव विज्ञान का अध्ययन करने पर विचार करने के लिए छात्राओं के माता-पिता और शिक्षकों का प्रोत्साहन महत्वपूर्ण है।

मानविकी का अध्ययन क्यों करें

मानविकी का अध्ययन क्यों करें

मानविकी पूर्ण रूप से गणित एंव विज्ञान के तर्क एंव तथ्यों की पूरक है। मानविकी में छात्रों को नियमित रूप से अनिश्चितता एंव संदेह का सामना करना पड़ता है।

मानविकी छात्रों को गैर वैज्ञानिक क्षेत्रों के लोगों के महान विचारों से परिचित कराती है जिससे उनके ज्ञान का दायरा विस्तृत होता है। परिणामी व्यापक दृष्टिकोण से नई अंतर्दृष्टि प्राप्त होती है तथा छात्रों को अपने स्वयं के विचारों को प्रदर्शित करने में मदद मिलती है। यह सर्वांगीण क्षमता छात्र को भविष्य के बारे में अधिक आत्मविश्वास से विचार करने में सक्षम बनाती है।

मानविकी का अध्ययन व्यक्ति को उन मुद्दों के बारे में तर्क करने एंव सोचने में सक्षम बनाता है जो असंरचित हैं तथा जिनका विश्लेषण करना आसान नहीं है।

इसका एक अन्य बहुउपयोगी लाभ यह है कि मानविकी छात्रों को उनके संचार एंव पारस्परिक कौशल को बेहतर बनाने में मदद करती है।

स्पष्टता रखने की क्षमता छात्र को विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति करने में सक्षम बनाती है और फिर इन्हें आत्मविश्वास से अन्य व्यक्तियों के साथ साझा किया जा सकता है।

यहां तक कि विज्ञान एंव अभियांत्रिकी करियर में भी अच्छे पारस्परिक कौशल की आवश्यकता होती है क्योंकि व्यक्ति को अक्सर समूहों में कार्य करना होता है।