ऑपर्च्युनिटी स्कूल
ऑपर्च्युनिटी स्कूल एक सामुदायिक स्कूल है जो भा.प्रौ.सं. कानपुर परिसर एवं उसके आसपास के सभी वंचित बच्चों को कक्षा I से VIII तक शिक्षा प्रदान करता है। वर्तमान में ऑपर्च्युनिटी स्कूल में लगभग 400 छात्र पढ़ रहे हैं। स्कूल मुख्य रूप से छात्रों की फीस, भा.प्रौ.सं. कानपुर के कर्मचारियों, पूर्व एलुमनाई के योगदान एवं संस्थान से मामूली निश्चित अनुदान से संचालित किया जाता है। 1965 की कक्षा (पायनियर बैच) का स्कूल में प्रमुख योगदान है।
ऑपर्च्युनिटी कॉलेज
ऑपर्च्युनिटी कॉलेज प्रोजेक्ट दिसंबर 2006 में शुरू किया गया था, जिसमें भा.प्रौ.सं. कानपुर परिसर एवं उसके आसपास रहने वाले बेरोजगार (या कम नियोजित) स्नातक युवाओं को मुफ्त में अंग्रेजी, अंकगणित, लेखांकन एवं कंप्यूटर कौशल पढ़ाना शामिल है। कक्षाएं भा.प्रौ.सं. कानपुर के छात्रों एवं परिसरीय समुदाय के सदस्यों द्वारा अंशकालिक ट्यूटर्स के रूप में चलाई जाती हैं। भा.प्रौ.सं. कानपुर समुदाय की भागीदारी इस कार्यक्रम में गुणवत्ता लाने के साथ-साथ उन्हें व्यक्तिगत रूप से विकसित करने एवं सामाजिक चुनौतियों के प्रति संवेदनशील बनने में मदद करती है। व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के अतिरिक्त, यह कार्यक्रम वंचित युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने में सफल रहा है।
प्रयास
प्रयास भा.प्रौ.सं. कानपुर के छात्रों की एक कोशिश है, जो मुख्य रूप से भा.प्रौ.सं. कानपुर के परिसर एवं उसके आसपास हाशिए पर रहने वाले बच्चों को शिक्षा प्रदान करने एंव बड़े सपने देखने में सक्षम करने पर केंद्रित है। यह वर्तमान में छात्र जिमखाना, भा.प्रौ.सं. कानपुर में अध्यक्ष परिषद के तहत एक समर्पित क्लब है। यह विकास के एक स्थायी साधन के रूप में 'सभी के लिए शिक्षा' की धारणा को बढ़ावा देने के लिए एक स्वैच्छिक सेवा है। प्रयास वेबसाइट लिंक (http://students.iitk.ac.in/prayas)