संस्थान का प्राथमिक उद्देश्य अपने पूर्व छात्रों के वृहद नेटवर्क हेतु निर्बाध नेटवर्किंग की सुविधा प्रदान करना है जिसका फैलाव वैश्विक स्तर पर है। भा.प्रौ.सं.कानपुर के पूर्व छात्रों का अपनी मातृ संस्था के प्रति साझा संबंध एवं अनोखा रिश्ता नेटवर्किंग की प्रक्रिया को संतोषप्रद एवं मनोरंजक बनाता है।
इन संबंधों को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान करने हेतु डोरा (DORA) कार्यालय, पूर्व छात्रों के व्यापक डेटाबेस का रखरखाव करता है। यदि आप किसी विशिष्ट पूर्व-छात्र या पूर्व छात्रों के समूह से जुड़ने में मदद चाहते हैं तो आप इस संबंध में अपना अनुरोध नीचे दिए गए फॉर्म में भर सकते हैं।
डोरा कार्यालय से संपर्क करें (फॉर्म हेतु लिंक)