यहां कुछ विकल्प दिए गए हैं:
मार्गदर्शन (मेंटरिंग)
प्रभावी मार्गदर्शन में सक्रिय श्रवण, समानुभूति एंव दूसरों की शैक्षणिक यात्रा में उनका समर्थन करने की मंशा शामिल है। यह आपके स्वयं के नेतृत्व एंव संचार कौशल को बढ़ाने के साथ-साथ किसी अन्य व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने का सुअवसर है। भा.प्रौ.सं. कानपुर में मार्गदर्शक के रूप में स्वयंसेवा करना आपके एंव आपके द्वारा मार्गदर्शित व्यक्तियों के लिए संतुष्टिदायक एंव समृद्ध अनुभव हो सकता है।
व्याख्यान
यदि आप अपने ज्ञान एंव विशेषज्ञता को अन्य व्यक्तियों के साथ साझा करने के इच्छुक हैं, तो आप स्वेच्छा से भा.प्रौ.सं. कानपुर में अतिथि व्याख्यान देकर अकादमिक समुदाय में योगदान कर सकते हैं। अतिथि व्याख्यान छात्रों को अद्वितीय अंतर्दृष्टि, वास्तविक दुनिया के दृष्टिकोण एंव विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों से सीखने का मौका प्रदान करते हैं।
स्वेच्छा से काम करने (वॉलंटियर) के लिए कृपया डीन, संसाधन एवं पूर्व छात्र कार्यालय से संपर्क करें।.