उद्देश्य
सर्वोत्तम संकाय की भर्ती एंव विकास के प्रयास में भा.प्रौ.सं. कानपुर के साथ साझेदारी करना।
प्रमुख गतिविधियां
नेटवर्क निम्नलिखित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करेगा:
- संकाय भर्ती
- भा.प्रौ.सं. कानपुर संकाय द्वारा नेटवर्क सदस्यों की प्रयोगशालाओं का अल्पकालिक दौरा
- सदस्यों द्वारा भा.प्रौ.सं. कानपुर का दौरा
- अनुसंधान सहभागिता
- भा.प्रौ.सं. कानपुर के कनिष्ठ संकाय एंव स्नातक छात्रों का मार्गदर्शन करना
नेटवर्क भागीदारी
वर्तमान केंद्र बिंदु: संकाय भर्ती
- संभावित संकाय उम्मीदवारों की पहचान करें
- उनके साथ भा.प्रौ.सं. कानपुर में उपलब्ध अवसरों पर चर्चा करें एंव उन्हें संबंधित व्यक्ति के संपर्क में लाएं
वर्तमान स्थिति
- 130 से अधिक सदस्यों के साथ गूगल समूह बनाया गया है जिसमे अधिकांश भा.प्रौ.सं. कानपुर के शैक्षणिक विभागों ने संकाय भर्ती पर विभाग एंव विभाग की रणनीतिक प्राथमिकताओं का संक्षिप्त परिचय पोस्ट किया है
- सदस्यों से अनुरोध है कि वे उनकी समीक्षा करें, विभागों को फीडबैक एंव टिप्पणियाँ प्रदान करें, तथा अति महत्वपूर्ण रूप से संभावित उम्मीदवारों का सुझाव दें
सहभागिता अनुरोध
यदि आप एक शिक्षाविद् अथवा अनुसंधानकर्ता हैं तथा इस नेटवर्क का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो कृपया राज बोर्डिया से संपर्क करें: bordia@u.washington.edu
आपको संपर्क करने के लिए आमंत्रित हैं
प्रोफेसर प्रभात मुंशी, डोरा भा.प्रौ.सं. कानपुर आपके द्वारा दान देने की योजना पर चर्चा करेंगे।
छोटे अथवा बड़े सभी योगदानों की गहराई से सराहना की जाती है।