वित्तीय सहायता

भा.प्रौ.सं.कानपुर के संकाय अपने-अपने विषय विशेष में दुनिया में सबसे श्रेष्ठ में से हैं। वे अभियांत्रिकी और उससे सम्बंधित क्षेत्रों में विद्यार्थियों को अपना विशिष्ट कैरियर बनाने के लिए उच्चकोटि की शिक्षा प्रदान करते हैं।

संकायों ने विशुद्ध विज्ञान, अभियांत्रिकी, मानविकी एवं प्रबंधन के क्षेत्र में अनुसंधान कार्यों में विशेष योगदान के साथ - साथ विद्यार्थियों की अगली पीढी को विश्वस्तरीय शिक्षा प्रदान की है।

 
 

छात्रवृत्तियाँ पुरस्कार एवं सम्मान

 

खेलकूद छात्रवृत्ति 2014

 

डोनर छात्रवृत्ति 2014

 

अंतर आई.आई.टी. स्पोर्ट्स मीट-2013 में प्रदर्शन के आधार पर खेलकूद पुरस्कारों की सूची

 

शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2012-13 की फोटो गैलरी

 

19 फरवरी 2013 तक वर्ष 2013-14 हेतु वितरित छात्रवृत्तियाँ

 

छात्रवृत्ति फॉर्म डाउनलोड करें (DOC) (PDF)

 

आई.आई.टी. लंदन चैपटर - एमसीएम छात्रवृत्ति

 

पूर्व-स्नातक छात्रों हेतु मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति

  • विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की अवधि के लिए शिक्षण शुल्क से पूरी छूट और प्रतिमाह 1000 रु. का जेब खर्च ( या बेसिक मेस से छूट तथा 250 रु. का जेब खर्च) ।
  • यह छात्रवृत्ति मेरिट के आधार पर दी जाती है अतः पाने वाले को न्यूनतम 6.5 का CPI प्राप्त करना आवश्यक है।
  • फिर भी यदि CPI 6.5 के नीचे आ जाती है ( लेकिन 6.0 के ऊपर बना रहती है), तो जेब खर्च बन्द कर दिया जाता है।
  • साधारण रूप से माता-पिता की वार्षिक आय का कुछ सीमा के अन्दर होना जरूरी है (वर्तमान सीमा रु. 6.0 लाख है)

 

भा.प्रौ.सं.कानपुर के पूर्व छात्रों द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति

  • छात्रवृतियों की कुल संख्या लगभग 50 है। इनमें से कुछ छात्रवृत्तियाँ किसी खास विभाग के लिये भी हो सकती है।
  • अधिकतर छात्रवृत्तियाँ 10 माह के लिये 2000 रु. की दर पर दी जाती है।
  • कुछ छात्रवृत्तियाँ 3 साल तक के लिए तथा मेरिट के आधार पर दी जाती है (न्यूनतम CPI 8.5 होना चाहिए)।
  • अधिकतर छात्रवृत्तियों के लिए माता-पिता की वार्षिक आय एक निश्चित सीमा के अन्दर होना आवश्यक है ( वर्तमान में ज्यादातर छात्रवृतियों के लिए यह सीमा 4.50 लाख रु. के अन्दर है लेकिन यह सीमा एक विभिन्न छात्रवृतियों के लिये एक सी नहीं हैं।
  • छात्रवृत्तियों का विवरण

 

पूर्व-स्नातक एवं परास्नातक छात्रों के राष्ट्रीय पुरस्कार

  • प्रतिवर्ष हर बैच के 7% शीर्षस्थ छात्रों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाते हैं ( जिसमें एकप्रमाण-पत्र तथा रु.400 नगद पुरस्कार दिया जाता है)
  • हर विभाग के पूर्व-स्नातक तथा एम.टेक. के अंतिम वर्ष के छात्रों में से सबसे अच्छे 7% को चुना जाता है।
  • ये पुरस्कार मेरिट पर आधारित होते हैं, अतः इन्हें पाने वालों की न्यूनतम CPI 8.5 हना जरूरी है।

 

खेलकूद छात्रवृत्तियाँ एवं पुरस्कार

  • हर वर्ष खेलकूद में प्रदर्शन के आधार पर 20 छात्रों को छात्रवृतियाँ दी जाती है ( 9 माह तक रु. 500 प्रति माह)
  • अंतर आई.आई.टी. वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक विजेताओं को क्रमशः रु. 1500, 1000 एवं 500 के नगद पुरस्कार ।

 

परा-स्नातक छात्रों हेतु आर्थिक सहायता

  • चूँकि परा-स्नातक और पी.एचडी विद्यार्थियों को TAship/RAship आदि मिलती है, अतः वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
  • फिर भी, पुरस्कारों वैचारिक खेलकूद हेतु उनका विचार किया जाता है।
  • परी-स्नातक विद्यार्थियों से आशा की जाती है कि वे शोध कार्यों में संलग्न रहे, अतः उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में भाग लेने हेतु आर्थिक सहायता दी जाती है ( यात्रा व्यय आदि के लिए लगभग रु.70000 की जरूरत होती है)।
  • इसके लिए सहायता भा.प्रौ.सं.कानपुर के पूर्व छात्रों के दिये गये फण्ड से की जाती है।
  • पिछले वर्ष लगभग 70 छात्रों को यह सुविधा प्रदान की गई है।

पूर्व-स्नातक छात्रों को स्नातक होने पर पुरस्कार

  • स्नातक कक्षाओं में सबसे अधिक CPI पाने वाले विद्यार्थी को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक।
  • बहुमुखी प्रतिभा एवं नेतृत्व क्षमता के लिए निदेशक स्वर्ण पदक।
  • हर विभाग के बी.टेक. प्रोजेक्ट कार्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोफेशिएंसी मेडल।
  • हर विभाग में सबसे अधिक CPI पाने वाले विद्यार्थियों को जनरल प्रोफेशिएंसी मेडल।
  • सर्वोत्तम बहुमुखी प्रदर्शन के लिए रतन स्वरूप स्मृति पुरस्कार।
  • एम.एससी. विद्यार्थी के बहुमुखी प्रदर्शन के लिए संगीता प्रधान स्मृति पुरस्कार।
  • किसी एक छात्रा को उसके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए भागवानी देवी महेश्वरी स्वर्ण पदक।
  • पदार्थ विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के छात्रों के लिए मार्स जी फोंण्टाना पुरस्कार तथा बत्रा स्वर्ण पदक।
  • सिविल अभियांत्रिकी के छात्रों के लिए प्रो. ए.एस.आर साई पदक।
  • संगणक विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, विद्युत अभियांत्रिकी तथा यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग में सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट के लिए TCS पुरस्कार।
  • यांत्रिक अभियांत्रिकी के छात्र के लिए बैंको फाउण्डेशन पुरस्कार।
  • एम.एससी रसायन छात्रों के लिए साईजेण्टा एक्सीलेंस पुरस्कार।

 

परा-स्नातक विद्यार्थियों के पुरस्कार

  • बहुमुखी प्रदर्शन के लिए डॉ. शंकर दयाल शर्मा पदक।
  • सभी विभागों में सर्वोत्तम एम.टेक. थीसिस के लिए केडेन्स स्वर्ण एवं रजत पदक।
  • स्ट्रक्चर( सिविल अभियांत्रिकी) के सर्वश्रेष्ठ छात्र के लिए प्रो. ए.एस.आर साई पदक।
  • पदार्थ विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में सर्वश्रेष्ठ थीसिस के लिए प्रो. बलदेव उपाध्याय स्वर्ण पदक।
  • EEM में सर्वोत्तम छात्र के लिए प्रो. एस.डी.बॉकिल स्वर्ण पदक।
  • विद्युत अभियांत्रिकी में सर्वश्रेष्ठ छात्र के लिए IEEE पुरस्कार।
  • यांत्रिक अंभियांत्रिकी के सर्वश्रेठ विद्यार्थी को मेहता स्वर्ण पदक।
  • एम.बी.ए. पाठ्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ छात्र के लिए प्रो. विजय महाजन स्वर्ण पदक।

 

भा.प्रौ.सं.कानपुर के नामितों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार

  • आदित्य बिडला छात्रवृत्ति।
  • लूसेन्ट छात्रवृत्तियाँ।
  • GE फंडछात्रवृत्तियाँ।
  • इनलैक्स फाउण्डेशनछात्रवृत्तियाँ।
  • गोल्डमैन सैस ग्लोबल लीडर प्रोग्राम।
  • टाटा मिलेनियम छात्रवृत्ति।
  • जिंदल फाउण्डेशन छात्रवृत्ति।

 

भविष्य की योजनाएँ

  • वर्तमान में लगभग 40% पूर्व-स्नातक विद्यार्थियों को कुछ छात्रवृत्ति मिलती है।
  • कोई विद्यार्थी एक से अधिक छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर सकता।
  • कोई विद्यार्थी एक से अधिक छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं कर सकता।
  • खिलाड़ियों के लिए और पुरस्कार तथा छात्रवृतियाँ बढ़ाई जाए।
  • सामुदायिक सेवाओं तथा अन्यान्य कौशल के लिए पुरस्कार आरम्भ किये जायें।

 

समिति एवं संपर्क-सूत्र

  • समिति में 6 संकाय सदस्य तथा 3 छात्र प्रतिनिधि होते हैं।
  • अधिष्ठाता विद्यार्थी कार्य, कार्यालय (DOSA) प्रशासनिक तौर पर इन कार्यों को बढावा देता है।
  • अधिष्ठाता कार्यालय समय-समय पर घोषणाएँ करता है तथा आवेदन-पत्र तथा/ अथवा नामांकन आमंत्रित करता है।
  • सभी तरह की जानकारी के लिए आप श्री विनित द्विवेदी, अधिष्ठाता विद्यार्थी कार्य, कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


चेयरमैन
सीनेट छात्रवृत्ति, पुरस्कार एवं सम्मान समिति

 
Birds at IIT Kanpur
Information for School Children
IITK Radio
Counseling Service